फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ठियोग में 16 नवंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के पंचायत समिति सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत समिति सदस्यों के अधिकारों, वित्तीय शक्तियों और बजट में उचित हिस्सेदारी की मांग को लेकर प्रदेशभर के सदस्य एकजुट होंगे। इसके लिए 16 नवंबर को जिला शिमला के ठियोग में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसमें विभिन्न जिलों के ब्लॉक समिति सदस्य पंचायत समितियों के अधिकारों में कटौती, विकास कार्यों में भागीदारी और बजट आवंटन जैसे मुद्दों पर चर्चा कर प्रदेशव्यापी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

कांगड़ा जिला ब्लॉक समिति संघ के अध्यक्ष चमन लाल कपूर ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप अधिकार और बजट नहीं मिल पा रहा है। ठियोग में होने वाली बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत समितियों के संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने, बजट में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सामूहिक रणनीति बनाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें