फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर के स्कूलों में निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 20 विद्यार्थियों का चयन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर (कांगड़ा)। युवाओं को मतदान के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सौजन्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नूरपुर अरुण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने ‘मताधिकार का महत्व’ और ‘निष्पक्ष चुनाव के लिए त्रुटिहीन मतदाता सूची’ विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मतदान के अधिकार, चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

ईएलसी नोडल अधिकारी वरुण शर्मा ने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार सभी बीएलओ सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके परिणाम सहायक आचार्य डॉ. रोहित कुमार और निर्वाचन कानूनगो रजनीश अत्री के मार्गदर्शन में घोषित किए गए।
उन्होंने बताया कि निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में कुल 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन के सफल संचालन में सहयोग के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नूरपुर और संबंधित विभाग ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों, बूथ लेवल अधिकारियों, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार तथा घनश्याम, साहिल, सुरेंद्र सहित अन्य सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें