परनोह पंचयात में मतदान करने के बाद मंत्री यादविंद्र गोमा ने परिवार और समर्थकों के साथ। -स्रोत :
जसूर (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने वीरवार सुबह अपनी गृह पंचायत जसूर में परिवार सहित सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने पंचायत को लोकतंत्र की मिनी संसद बताते हुए युवाओं और हर मतदाता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. भारद्वाज ने लोगों से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के निडर होकर वोट डालने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा ने परिवार संग डाला वोट
पंचरुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र की परनोह पंचायत में आयुष, युवा खेल एवं विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ मतदान किया। इस मौके पर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए उनके पिता एवं पूर्व विधायक मिलखी राम गोमा और उनकी माता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
मतदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी : रविंद्र
लंबागांव (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत जांगल में पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने वीरवार को परिवार सहित पोलिंग बूथ पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। धीमान ने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
परनोह पंचयात में मतदान करने के बाद मंत्री यादविंद्र गोमा ने परिवार और समर्थकों के साथ। -स्रोत :