खैरा (कांगड़ा)। सती मां सुन्यारी प्रांगण खैरा में चल चल रहे दिवंगत उमेश मेहरा और दिवंगत मोनू वालिया मेमोरियल सुपर सिक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। ब्रदर्स क्लब के डिंपी ने बताया कि टूर्नामेंट में 31 टीमों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबले में पालमपुर की टीम ने लंबागांव की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद ग्राम पंचायत वाहे दा पट्ट के प्रधान विनोद कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विजेता टीम को 15 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 7000 रुपये ट्राॅफी के साथ सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। पालमपुर के साहिल को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। फाइनल में अनमोल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। संवाद