फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर नगर निगम ने विजिलेंस को सौंपी भवनों के नक्शों की रिपोर्ट

Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर ने विजिलेंस की ओर से एक सप्ताह पहले मांगी गई भवनों के नक्शों की रिपोर्ट को विजिलेंस कार्यालय धर्मशाला भेज दिया है। हालांकि नगर निगम ने रिपोर्ट में अंदर क्या लिखा है, इसका पता आने वाले दिनों में विजिलेंस जांच में ही चलेगा लेकिन पुख्ता सूत्रों की मानें तो नगर निगम के वार्ड चार और पांच के बार्डर पर एक निर्माण कार्य का विशेष जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। इसे लेकर नगर निगम के पास काफी शिकायतें आई थीं। हालांकि, नगर निगम इस पर अपने स्तर पर भी कार्रवाई कर रहा था। इस निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम में कई लोगों ने शिकायतें नगर निगम में की थीं। मारपीट का जिक्र भी किया गया था। साथ ही इसका नक्शा पास होने से ज्यादा निर्माण होने पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। यही कारण था कि लोगों ने इस निर्माण कार्य की शिकायत 11 अक्तूबर को पालमपुर पहुंची विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति से की थी।
विज्ञापन

लिहाजा, समिति ने विजिलेंस को नगर निगम की ओर से पास किए गए भवनों के नक्शों का रिकॉर्ड खंगालने के आदेश दिए थे। इसके तहत विजिलेंस के एक बड़े अधिकारी ने टीम के साथ नगर निगम पालमपुर का दौरा कर नक्शों का रिकाॅर्ड तलब किया था।
विजिलेंस को भेज दी रिपोर्ट : आयुक्त
पालमपुर नगर निगम के आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा ने कहा कि विजिलेंस ने भवनों के नक्शों को लेकर जो रिपोर्ट मांगी थी उसे नगर निगम ने भेज दिया है। इसके बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें