फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Thu, 17 Sep 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप में शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निशानेबाजों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में सूर्यांश ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में आयुष, सूर्यांश और दीपांशु की तिकड़ी ने कॉलेज को गोल्ड मेडल दिलाया।
10 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में भी पालमपुर का दबदबा रहा। पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में कृष राणा और महिला व्यक्तिगत वर्ग में आराधना शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

इसके अलावा 10 मीटर राइफल महिला टीम स्पर्धा में कशिश कटोच, पारस और सुनिधि ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 10 मीटर पिस्टल पुरुष टीम स्पर्धा में कृष राणा, अमन और अमित की टीम ने रजत पदक पर कब्जा किया। कॉलेज की टीम ने 10 मीटर पुरुष राइफल एवं पिस्टल वर्ग में ओवरऑल पहला तथा महिला वर्ग में ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने स्पोर्ट्स सोसायटी की संयोजक लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. खुशी राम भगत, टीम इंचार्ज डॉ. दिवाकर और प्रो. आरती डोहरु के मार्गदर्शन व समर्पित प्रयासों की भी जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें