फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिठड़ू, पतरोड़े और सिड्डू के लगाए स्टॉल

Thu, 17 Sep 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
केएलबी कालेज पालमपुर में नृत्य करतीं कालेज की छात्राएंस्त्रोत   कालेज
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। केएलबी डीएवी कन्या महाविद्यालय पालमपुर में आईक्यूएसी के सहयोग से पारंपरिक सायर उत्सव मनाया गया। समारोह में छात्राओं ने आकर्षक हिमाचली वेशभूषा में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान लगे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें मिठड़ू, पतरोड़े, घड़ियां, बेड़ुआ रोटियां, खीर, कांगड़ी धाम और सिड्डू शामिल रहे। उपप्राचार्य डॉ. शिवानी नागपाल ने सायर को समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक बताया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी को सायर की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें