दोनों विश्वविद्यालयों के बीच मध्य शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार कार्यों को लेकर एमओयू साइन
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर मिलकर शिक्षण और अनुसंधान में एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर शिक्षण, अनुसंधान व प्रसार कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एक एमओयू हुआ है।
इस अवसर पर पालमपुर विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक और ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षा और छात्र कल्याण डॉ. प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डॉ. एके पांडा, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद शर्मा औश्र सह-निदेशक अनुसंधान की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
कुलपति डॉ. एके पांडा ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों के मध्य सहयोगात्मक प्रयास नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत कृषि विकास को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।