फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में पलक और रूपाली प्रथम

Sat, 04 Oct 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पलक और रूपाली ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के अहिंसा दर्शन और समाज में वृद्धजनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन रोमेल सिंह पठानिया उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार, बीएमओ रिचा और डॉ. राजेंद्र कुमार शामिल रहे।
‘मेरा युवा कांगड़ा’ के डिप्टी डायरेक्टर ध्रुव डोगरा ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से टोपी, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के केंद्र में ‘वर्तमान संदर्भ में महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पलक एवं रूपाली ने प्रथम स्थान तथा अदिति एवं संजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैप्टन रोमेल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के विचारों और अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए देश को सर्वोपरि रखने, सम्मान की भावना विकसित करने, नशा मुक्त जीवन अपनाने, खेलकूद में सक्रिय रहने, देश के गद्दारों से सावधान रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें