फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में पाकिस्तानी ड्रोन ध्वस्त, चार स्थानों पर मिले मलबे के टुकड़े

Sun, 11 May 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली क्षेत्र में मिले डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में शनिवार सुबह चार अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल के अवशेष मिलने से अफरा-तफरी मच गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में मार गिराया, जिसके मलबे के टुकड़े जवाली और इंदौरा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आकर गिरे। कुछ स्थानों पर लोगों ने इन्हें आसमान से गिरते हुए भी देखा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर संबंधित पंचायत प्रधानों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और इन अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव और कोटला बैल्ट के भेड़खड्ड के समीप सुजनता गांव में डिफ्यूज मिसाइल के टुकड़े मिले। वहीं, इंदौरा के माजरा गांव के पास सैन्य क्षेत्र से सटे इलाके में भी ड्रोन के अवशेष पाए गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार भलेरा में सुबह करीब 5ः00 बजे आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी और धमाके के बाद एक वस्तु खेत में आकर गिरी। वहीं सुजनता में सुबह 8ः00 बजे मिसाइल के अवशेष खड्ड में पाए गए। हालांकि, इन घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सुबह करीब 8:15 बजे जब मैं भैंसों को खेतों में ले जा रहा था, तभी एक उड़ती हुई वस्तु दिखाई दी जो सामने खेत में आकर गिरी। डर के मारे मैं उसके पास नहीं गया और तुरंत पंचायत प्रधान व अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। अवशेषों को देखर ग्रामीण भी सहम गए थे। -सतपाल सिंह, निवासी आंबल
करीब 9ः00 बजे सतपाल सिंह का फोन आया कि खेत में मिसाइल जैसा कुछ गिरा है। मैंने गांववासियों के साथ मौके पर जाकर अवशेष की सुरक्षा सुनिश्चित की और पुलिस को सूचना दी। गांव में ब्लैकआउट जैसी सावधानी बरती जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। -केवल सिंह, प्रधान, आंबल पंचायत

डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष मिलने की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा कब्जे में लिया गया। लोग किसी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। -अशोक रत्न, एसपी, नूरपुर

जवाली क्षेत्र में मिले डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें