फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धवाला के दामाद के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे संगठन मंत्री सिद्धार्थन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री रमेश धवाला के घर शोक प्रकट करने पहुंचे संगठन मंत्री सिद्धार्थन, जगदीप डढवाल और अन्
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन रविवार को पूर्व मंत्री रमेश धवाला के घर पहुंंचे। उनके साथ विस्तारक अमित शर्मा भी रहे। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन पूर्व मंत्री रमेश धवाला के दामाद के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हालांकि पार्टी सूत्र बताते हैं कि संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने धवाला को आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र उनसे दोबारा मिलने आएंगे। इसके बाद माना जा रहा है कि संगठन मंत्री सिद्धार्थन की धवाला की दूसरी मुलाकात में उनकी नाराजगी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अनुशासनहीनता पर भेजे गए नोटिस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री रमेश धवाला की नाराजगी दूर करने के लिए संगठन के तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभी तक ओबीसी नेता रमेश धवाला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। नोटिस में उन्हें एक हफ्ते में जवाब मांगा गया था लेकिन इसी बीच उनके दामाद का निधन हो गया और वह समयावधि में नोटिस का जवाब नहीं दे पाए। इस मौके पर रमेश धवाला के साथ पूर्व मंडलाध्यक्ष जगदीप डढवाल, सुरेंद्र ठाकुर और संगठन मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष अजय खट्टा और अविनाश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें