फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी में आरोपी की एक करोड़ की प्रापर्टी सीज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। नशे का गढ़ कहे जाने वाले हिमाचल के छन्नी बेली और भदरोया क्षेत्र में पुलिस की सख्ती से तस्करों में हड़कंप मच गया है। अब अधिकतर नशा तस्कर यहां से भाग खड़े हुए हैं और जो बाकी रह गए हैं, उन पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि आईपीएस अशोक रत्न (डीएसपी नूरपुर) और थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया की तैनाती के बाद से नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई चल रही है। इनकी बदौलत सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा मुख्य नशा तस्कर बचनी देवी पत्नी सतपाल निवासी भदरोया की एक करोड़ रुपये की संपत्ति सीज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
ज्ञात रहे कि 22 नवंबर, 2020 को छापे मारी के दौरान बचनी देवी के घर से 103 ग्राम हेरोइन व दो लाख 19 हजार की राशि बरामद की गई थी। इसमें बचनी, उसका पुत्र लवजीत व कर्ण और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। इन पर मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रत्न ने बताया कि नशा तस्करों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की और भी कई फाइलें अंडर प्रोसेस हैं। उन्होंने सभी नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे यह नशा बेचना बंद कर दें या सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें