फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चुनाव में एक दुकान एक वोट का नियम होगा लागू : ग्रोवर

Mon, 02 Feb 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। व्यापार मंडल योल के आगामी चुनावों की सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनाव समिति के संयोजक राजेश ग्रोवर ने स्पष्ट किया है कि व्यापार मंडल अब एक पंजीकृत (रजिस्टर्ड) संस्था है, इसलिए इस बार चुनाव प्रक्रिया में नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। नया वोट बनवाने के लिए स्थानीय पहचान पत्र देना आवश्यक होगा। एक दुकान-एक वोट का नियम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोटर पर्ची बनवाते समय निर्धारित फीस के साथ दुकान का नाम और कार्य का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। बता दें कि हाल ही में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पूरी टीम ने अपना इस्तीफा दे दिया है। आगामी चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होगा। साथ ही पूरे क्षेत्र से कार्यकारी सदस्यों का भी चयन किया जाएगा। चुनाव समिति के अनुसार, वोटर लिस्ट तैयार होने के तुरंत बाद चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें