कांगड़ा। शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ रविवार को मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धा का सैलाब का उमड़ पड़ा। माता की महा आरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पुजारी वर्ग की ओर से नौ युवाओं को विधिवत जनेऊ संस्कार करवाया गया। वहीं, मंदिर परिसर में भंडारा भी लगया गया। जयंती के मौके पर कांगड़ा की एक संस्था की ओर से माता की चौकी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर नगरोटा-बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली ने भी माता के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिर बाजार के दुकानदारों ने माता की जयंती पर केक काटा और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं में केक वितरित किया। संवाद