फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन अधिसूचना में कई खामियां : गुलेरिया

Sun, 08 Nov 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना की अधिसूचना भले ही जारी कर दी है लेकिन उसमें कई खामियां भी रह गई हैं। इस पर लीग ने चिंता जताई है। अधिसूचना जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया है।
विज्ञापन


लीग के अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया और प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक ओहदा पांच पेंशन बनाकर अधिसूचित किया जो किसी भी तरह से पूर्व कनिष्क सैनिकों व रिजर्व सैनिकों के हकों से खिलवाड़ है। नए फार्मूले के मुताबिक जितने वर्ष की नौकरी उतने वर्षों की पेंशन का प्रावधान किया गया है। जबकि, सेना में कनिष्क सैनिकों को युवावस्था में ही सेवा का मौका दिया जाता है।

इसलिए, इनका सेवाकाल अधिकतम 15 वर्ष ही रखा गया है। पूर्व सैनिक नेताओं ने कहा कि सेना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों सहित खिलाड़ियों को पदोन्नति का तोहफा दिया जाता है। ऐसे में कई बार 12 वर्ष की आयु में सैनिक को सूबेदार मेजर बनाया जाता है। अब सूबेदार मेजर का कार्यकाल चार वर्ष से अधिक नहीं है तो उक्त सैनिक बेहतर कार्य के बाद भी 16 वर्ष में सेवानिवृत्त किया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें नौकरी के हिसाब से पेंशन के लिए अधिकृत करने से इन्हें प्रोत्साहन की जगह सजा समझी जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे जल्द दुरुस्त करने की मांग की। इस मौके पर कर्नल एचएस राणा, वीरचक्र कैप्टन गोवर्धन सिंह, सूबेदार मेजर एसके शर्मा, कैप्टन प्रधान सिंह, सुभाष शर्मा, संतोष कटोच, हरि सिंह, ओंकार सिंह, रस्म चंद कटोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें