फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहटली फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। थाना डमटाल के अंतर्गत मोहटली फाटक के नजदीक एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। रेलवे चौकी प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि मंगलवार को सुबह कंदरोड़ी के स्टेशन मास्टर की ओर से रेलवे पुलिस को सूचित किया कि एक व्यक्ति की जालंधर से पठानकोट जाने वाली ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उसने ग्रे कलर की जैकेट व ट्रैक सूट का लोअर पहना था। उम्र करीब 45 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें