फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में एक घंटे की बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में बारिश के चलते दुकान में घुसा पानी। स्रोत: पाठक - फोटो : kathua news
विज्ञापन
धर्मशाला। जिलाभर में शुक्रवार को सुबह के समय हुई एक घंटे की तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम धर्मशाला का सच सामने ला दिया है। एक घंटे की बारिश से ही कोतवाली बाजार में कूड़ा-कचरा इकट्ठा होने से निकासी नालियां ब्लॉक हो गईं, जिसके चलते बारिश का सारा पानी दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन

वहीं, दुकानों में पानी घुसने के कारण फर्श पर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। नालियाें के ब्लॉक होने का मुख्य कारण स्मार्ट सिटी की ओर से नालियों के बीच में डाली गई दो मोटी पाइपें हैं, जिसके कारण नालियों में कचरा इकट्ठा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पहले से ही नालियां इतनी छोटी बनाई गई हैं और अब कुछ माह पहले ही स्मार्ट सिटी की ओर से दो मोटे केवल पाइप इनमें डाल दिए गए हैं। हालांकि नगर निगम ने इसे सही करवाने को भी बोला था, लेकिन अभी तक यह वैसे के वैसे ही हैं।
दुकानदारों ने नगर निगम पर आरोप लगाए कि शहर के दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनाने की बात कही जा रही है। लेकिन नगर निगम की ओर से दुकानदारों को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं, उसे भी नगर निगम की ओर से आंका जाना चाहिए। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि नगर निगम हर माह दुकानदारों की कचरे के लिए पर्ची काटता है, लेकिन सफाई सही से नहीं हो पाती है, जिसके चलते नालियों में कचरा फंसा रहता है। दुकानों में पानी घुसने के कारणों दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है, अब इसकी भरपाई कौन करेगा।
विज्ञापन

दुकानदार मुस्कान ने कहा कि सुबह के समय तेज बारिश हुई थी, जब दुकान में पहुंचे तो देखा कि पूरी दुकान में पानी भरा पड़ा है और सामान पानी में तैर रहा था, जिससे काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद तीन से चार घंटे काम कर दुकान से पानी बाहर निकालकर सफाई की। उन्होंने कहा कि अभी तो एक ही घंटे की बारिश हुई है, इस बारिश से ही यह हाल है तो बरसात में क्या हाल होगा।

धर्मशाला के कोतवाली बाजार में बारिश के चलते दुकान में घुसा पानी। स्रोत: पाठक- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें