धर्मशाला के कोतवाली बाजार मे ट्रेड लाइसेंस के विरोध में दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें। संवाद
- फोटो : हाईवे पर पलटी ट्रैवलर
धर्मशाला। विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में ट्रेड लाइसेंस के फैसले को सिरे से खारिज करते हुए धर्मशाला नगर निगम और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के कारोबारियों का समर्थन करते हुए नगर निगम से तुरंत इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है। उन्होंने ऐलान किया है कि फैसला वापस न हुआ, तो भाजपा नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होगी।
सुधीर शर्मा ने कहा कि जब यह फैसला लिया जा रहा था तो उस समय हमारे पार्षद क्या कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने नगर निगम से भी सवाल किया कि ट्रेड लाइसेंस का फैसला लागू करने से पहले जनता या कारोबारियों की राय क्यों नहीं ली गई। बेहतर होता कि इसके लिए जनता से सुझाव लिए जाते। सुधीर शर्मा ने नगर निगम और कांग्रेस को याद दिलाया कि जब उन्होंने धर्मशाला शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया था, तो उस समय जनता की राय सर्वोपरि थी। स्मार्ट रोड, सिटी सर्विलांस, ट्यूलिप गार्डन, पार्क, रोपवे आदि प्रोजेक्टों में हमेशा जनता की राय ली गई है। अब कांग्रेस के लोग किसी की भी नहीं सुन रहे हैं। तभी इस तरह के फैसले लागू किए जा रहे हैं। ब्यूरो