फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, एक घायल

Mon, 08 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर नूरपुर के समीप बौड़ में सोमवार सुबह तड़के सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि हादसे के वक्त कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार चालक की पहचान प्रवेश कुमार निवासी गांव शाहपुर कंडी जिला और तहसील पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे पठानकोट की तरफ से आ रही एक अप्लाइड फॉर कार तेज रफ्तार के चलते बौड़ के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में कार चालक समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दोनों घायलों को नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, इस भिड़ंत में गंभीर रूप से जख्मी कार चालक प्रवेश कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में कार चालक के साथ गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति पंकज खजूरिया की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, डीएसपी नूरपुर महिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक के शव का नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें