फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिलवा में ट्रेन की चपेट में आने से भेड़ पालक की मौत

Sun, 24 Nov 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक से भेड़ों को हटाने के दौरान पेश आया हादासा, जांच में जुटी रेलवे पुलिस
विज्ञापन

चंबा जिले के चुराह का रहने वाला था भेड़पालक अमर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। कंदरोड़ी रेलवे फाटक 101/29-30 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक भेड़पालक की मौत हो गई। हादसा ट्रैक पर पहुंची भेड़ों को हटाने के दौरान पेश आया। मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र मस्त राज गांव हैलन डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा है।
विज्ञापन

रेलवे चौकी कंदरोड़ी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि ट्रेन की पटरी के नजदीक व्यक्ति भेड़ें चरा रहा था। इस दौरान कुछ भेड़ें रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं। इसी दौरान मिलवां से पठानकोट की तरफ ट्रेन आ रही थी। अमर सिंह अपनी भेड़ों को ट्रैक से बाहर निकालने की कोशिश करने लगा, लेकिन ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने के कारण व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें