लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव पुलिस ने शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाने और पत्नी के साथ मारपीट पर उतारू होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार गांव हार डाकघर तलवाड़ के रूप में हुई है।
आरोपी मूलरूप से नेपाली है और पिछले कई वर्षों से लंबागांव खंड की सोल वनेहड़ पंचायत में रहता है। पत्नी की शिकायत पर उसे पकड़ा था। हालांकि आरोपी को रविवार को जयसिंहपुर उपमंडलाधिकारी जयसिंहपुर के न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है। संवाद