फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिवाली पर शाम चार बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी की बसों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली त्योहार के मद्देनजर एचआरटीसी ने बसों के संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की है। दिवाली के दिन रविवार को शाम चार बजे के बाद निगम की अधिकांश बस सेवाएं बंद हो जाएंगी। निगम ने कर्मचारियों की सुविधा और उन्हें परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि कर्मी दिवाली अपने घर में मना सकेें, इसके लिए निगम की ओर से उस दिन केवल शाम चार बजे तक ही बसों का संचालन होगा। अगले दिन सुबह 8 बजे से सेवाएं सामान्य होंगी। निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर 6 और 7 नवंबर को अतिरिक्त विशेष बसें चलाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें