फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण सृष्टि का आधार है ओंकार : सुमित शास्त्री

Tue, 20 May 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चपलाह में श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद संगत। -स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ के गांव चपलाह में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पंडित सुमित शास्त्री ने कहा कि अंतकाल आने पर भयभीत होने की बजाय पुण्य तीर्थ जाकर ओंकार का जप करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ओंकार संपूर्ण सृष्टि का आधार है और इसका जप करने वाला परम गति को प्राप्त होता है।
विज्ञापन

शास्त्री ने श्राद्ध कर्म की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और बताया कि श्रद्धा पूर्वक किए गए श्राद्ध से पितृ प्रसन्न होकर दीर्घायु, संतान, धन और सुख प्रदान करते हैं। श्राद्धकर्ता में पवित्रता, अक्रोध और अचापल्य जैसे गुण होना अनिवार्य है। कथा के दौरान सुंदर भजन गाए गए, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा में अनुज शर्मा, ईशान, पंडित मुकेश, अश्वनी कुमार, नैतिक, रेखा, ऐना, अदिति और ऊषा देवी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें