फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अलूहा स्कूल की टॉपर नैंसी को मिला मेहनत का सम्मान

Tue, 20 May 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अलुहा में छात्रा नैन्सी को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन। - स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलुहा की छात्रा नैंसी ने 12वीं कक्षा की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा का पुष्प माला और स्मृति चिह्न देकर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने कहा कि बच्चों की उपलब्धि के पीछे उनका कठिन परिश्रम और त्याग छिपा होता है। नैंसी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे चार बहनें हैं। पिता जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं, आय सीमित है, पर मैंने कभी डिमांड नहीं की। मन में केवल यही ठाना कि पिता का नाम रोशन करना है। नैंसी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अपनी माता को दिया। साथ ही कहा कि वह आगे चलकर बैंकिंग या प्रशासनिक क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
इस अवसर पर उपप्रधान दिलीप सिंह, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त रणवीर सिंह ने 1000 रुपये, सेना से सेवानिवृत्त राकेश कुमार ने 1000 रुपये और समाजसेवी मोहितेंद्र सिंह ने 500 रुपये नकद देकर नैंसी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रवि कुमार, कर्मवीर, चंद सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें