फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन नगरी के होटलों में घटी ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी में इस वीकेंड पर होटलों की ऑक्यूपेंसी में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वीकेंड पर मैक्लोडगंज में होटलों के 12 से 15 फीसदी कमरे बुक रहे। पिछले वीकेंड पर हिमपात के बाद पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई थी और ऑक्यूपेंसी करीब 70 फीसदी तक पहुंच गई थी। इस बार फिर पर्यटकों की आवाजाही कम रहने से कारोबार में मंदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में 31 दिसंबर के बाद 24 जनवरी को हिमपात के कारण पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया था। साथ ही लंबा वीकेंड होने के चलते पर्यटकों की आवाजाही से कारोबार को भी बूस्ट मिला था। इस दौरान होटल ही नहीं, बल्कि टैक्सी, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों सहित अन्य दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ा था। हालांकि, इस वीकेंड पर पर्यटकों की कमी के कारण कारोबार मंदा रहा है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि इस वीकेंड पर होटलों में 12-15 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें