फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीनों शक्तिपीठों में 12,500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। रविवार को दिन के समय छाए बादलों और कई क्षेत्रों में बारिश के बीच कांगड़ा की तीनों शक्तिपीठों में 12,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ज्वालामुखी मंदिर में 7,000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 3,500 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर में 2,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कर मां के दर्शन करवाए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। रविवार को सुबह और शाम के समय बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई, जिसका असर श्रद्धालुओं की संख्या पर भी देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में श्रद्धालु कुछ कम दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक फरवरी शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका मुख्य कारण मौसम का बिगड़ना और ठंड का बढ़ना माना जा रहा है।
मौसम खराब होने का असर स्थानीय बाजार पर भी देखने को मिला। ज्वालामुखी बाजार रविवार को रात आठ बजे ही बंद हो गया। दुकानदारों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से व्यापार पर भी असर पड़ा है। इसके साथ ही चामुंडा में पिछले दिनों बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई है। कम श्रद्धालु पहुंचने से दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी छलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें