फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक दिन में आधी रह गई निजी होटलों की ऑक्यूपेंसी

Mon, 27 Jul 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन सीजन के बीच धर्मशाला के निजी होटलों की ऑक्यूपेंसी में एक ही दिन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जहां निजी होटलों में करीब 40 फीसदी कमरे बुक थे, वहीं रविवार को यह आंकड़ा घटकर मात्र 20 फीसदी रह गया। होटल बुकिंग में आई इस गिरावट से होटल कारोबारियों में मायूसी है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों के अनुसार वीकेंड पर पिछले कुछ दिनों से कारोबार में थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन रविवार को कई होटलों में कमरे खाली रहे। कई जगहों पर केवल इक्का-दुक्का कमरों की ही बुकिंग हुई। पर्यटन सीजन समाप्त होने के बाद अब कारोबार मुख्य रूप से वीकेंड पर ही निर्भर है, जबकि सामान्य दिनों में होटल ऑक्यूपेंसी 8 से 10 फीसदी तक सिमट गई है।
कारोबारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश का असर पर्यटकों की आवाजाही पर पड़ा है, जिससे पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। मौसम साफ होने के बाद ही कारोबार में दोबारा तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि रविवार को पर्यटन नगरी के निजी होटलों में करीब 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में होटल कारोबार आमतौर पर मंदा रहता है और मौसम खुलने के बाद ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें