पालमपुर में नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची पर आपत्तियों को लेकर एसडीएम ने बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि सभी आपत्तियों का समाधान नियमों के अनुसार किया जा रहा है। इससे मतदाता प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
पालमपुर (कांगड़ा)। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं की आपत्तियों पर पूरी तरह गौर किया जाएगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी प्रक्रियाओं को अपनाया जाएगा, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े।
विज्ञापन
मतदाता सूचियों तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर निगम पालमपुर के जन-प्रतिनिधि के साथ विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में 20 सितंबर को जारी ड्राफ्ट सूची पर मतदाताओं के आक्षेपों पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि पालमपुर नगर निगम क्षेत्र की ड्राफ्ट सूची पर अब तक कुल 6 आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनका समाधान नियमों के अनुसार किया गया। बैठक में महापौर गोपाल नाग, तहसीलदार साजन बग्गा, इलेक्शन कानूनगो अनीश धीमान, उपमहापौर राजकुमार और अन्य पार्षद व दल प्रतिनिधि मौजूद रहे।