फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चकाचक होगा नूरपुर शहर का न्याजपुर मार्ग

Sat, 16 Nov 2024 09:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर शहर में चौधरियां खूह से न्याजपुर सड़क मार्ग के मुरम्मत कार्य का जायजा लेती नप की कार्यकार
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में चौधरियां का खूह चौक से लेकर न्याजपुर तक बाजार की सड़क का शुक्रवार को मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इससे जल्द सड़क पर सफर सुगम हो जाएगा। सड़क के जगह-जगह ऊबड़-खाबढ़ होने और ड्रेन लोहे के जाले टूटे होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद नूरपुर ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है। मरम्मत कार्य के दौरान इस सड़क मार्ग पर क्रॉस ड्रेन पर लोहे के जाले डाले जाएंगे और गड्ढों को कंक्रीट से भरा जाएगा। खराब सड़क पर टाइलें लगाई जाएंगी। इससे यह सड़क पहले से बेहतर हो जाएगी।
सड़क की मरम्मत कार्य के पहले दिन नगर परिषद नूरपुर की कार्यकारी अधिकारी और स्टाफ इस मरम्मत कार्य की देखरेख करता रहा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि नूरपुर शहर में चौधरियां का खूह चौक से लेकर न्याजपुर तक सड़क मार्ग की रिपेयर का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें