रपुर पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जसूर के बौड़ चौक में एचआरटीसी बस से 19 वर्षीय युवती के बैग से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस नशे की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती के कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सीआईए-1 की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर क्षेत्र की एक युवती एचआरटीसी बस (HP 38 C 9974) में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बौड़ चौक (जसूर) के पास नाका लगाकर बस को रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार गुनगुन (19) पुत्री शशि कुमार, निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के बैग से 1 किलो 6 ग्राम (सकल वजन) चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चरस को कब्जे में लेकर सैंपल सील कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही पूरे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।