फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे कूड़ा शुल्क

Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के बाशिंदे अब मार्च से अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर डोर-टू-डोर उठाए जाने वाले कूड़ा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सेवाओं को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए डिजिटल पेमेंट सुविधा शुरू की जा रही है। इस कैशलेस सहूलियत का लाभ डिजिटल पेमेंट के माध्यम से उठा सकेंगे। नगर निगम में यह सुविधा मार्च से शुरू की जाएगी। इससे पहले शहर में सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के लिए नगर निगम की ओर से धर्मशाला के 17 वार्डों में टीमें गठित की गई हैं और पॉस मशीनें भी दे दी गई हैं।
विज्ञापन

पॉस मशीनों पर उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए अपना नाम, पता और मान्य मोबाइल नंबर देना होगा। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि महीने की शुरुआत से नगर निगम के कर्मचारी डिजिटल माध्यम से कूड़े की पर्ची जारी करेंगे। यह पहल उपभोक्ताओं को नकद भुगतान की परेशानी से बचाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है। वहीं, कोई उपभोक्ता यदि पूरे वर्ष का कूड़े का शुल्क एकमुश्त अदा करता है तो उसे नगर निगम की ओर से 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह सुविधा उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही है।
चालान भी क्यूआर कोड स्केन से भर सकेंगे
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वाले वेंडर को एक दिन का 5,000 रुपये जुर्माना चालान के रूप में देना होगा और यह चालान 15 दिन के भीतर क्यूआर स्कैन करके भी भर सकते हैं। जिससे वेंडरों को भुगतान करने में भी राहत मिलेगी। यदि वेंडर चालान नहीं भरते हैं तो उन्हें भी 10 फीसदी पेनल्टी भरनी होगी।
विज्ञापन


यह पहल आपकी समस्याओं को हल करने और नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक कदम है। इस डिजिटल पहल से नगर निगम की कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जफर इकबाल आयुक्त नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें