फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ : धार ने सनोट को 18 रन से दी शिकस्त

Tue, 21 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के खबली में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन क्रिकेट मैच हुए। पहले क्रिकेट मैच में धार क्रिकेट क्लब ने सनोट क्रिकेट क्लब को 18 रन से शिकस्त की। धार की टीम ने 102 रन बनाए, जबकि रायल इलेवन 85 रन पर आलआउट हो गई। दूसरे में मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब सनोट ने हरिपुर क्रिकेट क्लब को 10 रन से हराया। सनोट की टीम ने सात विकेट पर 90 रन बनाए जबकि हरिपुर की टीम 80 रन पर ही आलआउट हो गई। इस दौरान पाइसा पंचायत के प्रधान चुन्नी लाल ने शिरकत की।
विज्ञापन


भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष वीरेंद्र भूरिया ने बताया कि टूर्नामेंट में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल के मैच करवाए जा रहे हैं। इनमें कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। यह खेल प्रतियोगिता सांसद अनुराग ठाकुर के सौजन्य से करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना है। यह आयोजन विशेष रूप से क्षेत्र के युवाओं के बीच खेलों के प्रति रुचि और उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें