फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब महिलाएं खोलेंगी विकास खंड शिफ्ट करने के खिलाफ मोर्चा

Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड कार्यालय को नगरोटा सूरियां से जवाली स्थानांतरित करने की अधिसूचना के खिलाफ क्षेत्र की महिलाओं ने भी बड़ी तैयारी कर ली है। वे 26 जून को रैली निकालकर क्रमिक अनशन में बैठेंगी। वहीं, सोमवार को ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने एलान किया कि जब तक स्थानांतरण अधिसूचना सरकार रद्द नही करती तब तक अनशन जारी रहेगा। अनशन के 12वें दिन पंचायत घड़जरोट और बलदोआ गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के संयोजक एवं नगरोटा सूरियां पंचायत के पूर्व प्रधान संजय महाजन ने बताया कि अब महिलाएं भी विकास खंड बचाओ आंदोलन में शामिल होंगी। उधर, रविवार रात को क्रमिक अनशन पर बैठे बरियाल पंचायत प्रधान गुरदयाल सिंह गुलेरिया की तबीयत खराब हो गई और संघर्ष समिति सदस्यों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबह छुट्टी दे दी और वह उपचार के बाद सुबह धरना स्थल ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। सोमवार को घड़जरोट और बलदोआ के ग्रामीणों में अनिल कुमार, जसवंत सिंह, करनैल सिंह, कर्ण सिंह, हरदेव सिंह, परवीन सेन और ओंकार सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें