फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब आचार संहिता के बाद मिलेगा महिलाओं को प्रशिक्षण

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वयं सहायता समूहों को दी जानी है एआई की ट्रेनिंग
विज्ञापन




-जिला ग्रामीण विकास विभाग ने तैयार कर लिए हैं महिलाओं के बैच







संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निकाय के चुनावों के चलते जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के बाद ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दोबारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिलाओं के बैच तैयार कर लिए गए हैं। पहले विभाग की ओर से नगरोटा बगवां में स्थापित ट्रेनिंग सेंटर में खंड की लगभग 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आचार संहिता लागू न होने से पहले यह प्रशिक्षण 10 मई के बाद आयोजित करना था लेकिन अब इसे जून महीने के बाद आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने इससे पहले धर्मशाला कार्यालय में चार खंडों की 60 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया था। यह प्रशिक्षण आईआईटी दिल्ली के सहयोग से दिया जा रहा है। नगरोटा बगवां में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जिला के खंड आधार पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करना और उन्हें डिजिटल सशक्तीकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में एआई की मूल अवधारणाओं से लेकर व्यावहारिक अनुप्रयोगों तक की जानकारी दी जा रही है। इससे महिलाएं व्यवसाय और रोजमर्रा की जिंदगी में इसे लागू कर सकें। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं की डिजिटल साक्षरता और रोजगार व कारोबार बढ़ाने के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें