फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सलोह के गुग्गा छतरी मंदिर में हुई पत्र पूजा

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गुग्गा छतरी मंदिर सलोह में रविवार को पत्र पूजा के दौरान दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। -जागरुक पा
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। सुलह के तहत प्राचीन धार्मिक स्थल गुग्गा छतरी मंदिर सलोह में रविवार को पत्र पूजा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। सुबह 6 बजे संपन्न हुई आरती के बाद दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बाबा गुग्गा छतरी को इस दिन सूखे घीये के खोल में लंगर डालकर पत्तल में परोसा जाता है, इसलिए इसे पात्र या पत्र पूजा का नाम दिया गया है। पत्र पूजा के दिन स्थानीय लोग नई गेहूं की फसल का पहला चढ़ावा (ओरा) मंदिर में चढ़ाते हैं। रविवार को पत्र पूजा से पहले विशाल जागरण का आयोजन किया गया। रात को मंदिर कमेटी की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें