फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर अस्पताल में अब रोजाना होंगे अल्ट्रासाउंड टेस्ट

Sun, 02 Mar 2025 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में अब हर रोज अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। पहले यह सेवा हफ्ते में दो दिन मिलती थी। मगर हाल ही में डॉ. वरुण सूद के अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है। इसके बाद यह सेवा दैनिक रूप से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। जयसिंहपुर व्यापार मंडल, जन सेवा समिति, महिला मंडलों और अन्य सामाजिक संगठनों ने सिविल अस्पताल में डॉ. वरुण सूद की नियुक्ति के लिए आयुष, खेल एवं कानून मंत्री यादविंदर गोमा का आभार जताया है।
व्यापार मंडल के प्रधान अभिषेक सूद और जन सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार कटोच ने कहा कि मंत्री ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की स्थायी नियुक्ति करवाई, जिससे जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें