फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लाह मर्डर केस : अब लाई डिटेक्शन टेस्ट से होगी जांच

Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना के तहत बल्लाह में महिला की हत्या मामले में सच सामने लाने के लिए पुलिस अब संदिग्धों का लाई डिटेक्शन टेस्ट करेगी। इससे संदिग्धों के सच-झूठ को सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस ने मामले में मृतक महिला के परिजनों सहित करीब 100 लोगों के डीएनए टेस्ट भी करवाए हैं। इन टेस्ट में कुछ भी साक्ष्य सामने न आने के बाद अब पुलिस ने लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। कोर्ट की ओर से भी जिनके टेस्ट होने हैं, उनकी सहमति ली जाएगी।
18 अप्रैल 2024 को बल्लाह खतीन के जंगल में रझूं पंचायत के नलोट गांव की कुसुम (50) की गला रेत कर हत्या हुई थी। उसका शव सड़क किनारे पुली के पास पत्तों और मुर्गियों के पंखों से ढका हुआ मिला था। इस मामले में कांगड़ा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, मामले में पुलिस को कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब क्षेत्र के आसपास के लोगों और घटना वाले दिन जिनकी मोबाइल लोकेशन उस क्षेत्र में पाई गई थी और कुछ अन्य लोगाें का लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाने की प्रक्रिया की ओर बढ़ी है।
उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि बल्लाह मर्डर केस में संदिग्धों के लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें