फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब गैस सिलिंडर आपूर्ति की समस्या खंड निरीक्षक को बताएं

Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के गैस उपभोक्ताओं के लिए अब राहत भरी खबर है। पिछले दो महीनों से गैस सिलिंडर सप्लाई की किल्लत और वितरण में हो रही देरी की शिकायतों के लिए अब आपको जिला मुख्यालय धर्मशाला के सहारे नहीं रहना होगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अब ब्लॉक स्तर पर ही समस्याओं के निपटारे का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने जिले के 16 खंड निरीक्षकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के अधिकारी से बात कर सकें। जिले में नियमित गैस सप्लाई न मिलने के कारण मुख्यालय में प्रतिदिन लगभग 400 से 500 शिकायतें पहुंच रही थीं। ब्लॉक स्तर पर संपर्क का कोई माध्यम न होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई थी। इस दबाव को कम करने के लिए अब खंड स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है।

उपभोक्ता पहले अपने संबंधित ब्लॉक के निरीक्षक से संपर्क करेंगे, जिसके बाद जरूरत पड़ने पर ही मामला मुख्यालय भेजा जाएगा। जिला स्तर पर संबंधित शिकायत के निवारण के लिए नोडल अधिकारी सुरेश कुमार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी 9805873373 और सुनील कुमार 9805100048 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892222877 पर संपर्क साधा सकते हैं।
विज्ञापन




निरीक्षक कार्यक्षेत्र मोबाइल नंबर

रणबीर सिंह धर्मशाला (ग्रामीण) 97366-12011

मीरा बाई धर्मशाला (शहरी) 94182-13884

मीरा बाई पंचरुखी 94182-13884

बलदेव बलौरिया बैजनाथ 84377-30491

ऋचा सैनी लंबागांव 94187-10390

सुभाष चंद सुलह 82196-17344

सुभाष चंद भवारना 82196-17344

मनजीत सिंह नगरोटा बगवां 70184-62107

तरुण सूद कांगड़ा 82198-95316

तरुण सूद नगरोटा सूरियां 82198-95316

अभिमन्यु देहरा 98825-09828

संजय कुमार परागपुर 86289-08627

मनोज कुमार नूरपुर 86797-81482

अजय कौंडल इंदौरा 70181-61793

सुरिंद्र राठौर फतेहपुर 89881-68200

रणबीर सिंह रैत 97366-12011





जिला में गैस की स्थिति को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर समस्याओं के निवारण के लिए निरीक्षकों के नंबर जारी किए हैं। समस्याओं के निवारण के लिए उपभोक्ताओं को जारी किए नंबर पर संपर्क करना होगा। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें