धर्मशाला। नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है। अब जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नए टेलीफोन नंबर और कक्ष संख्या को क्रियाशील कर दिया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार ने बताया अब वैकल्पिक टेलीफोन नंबर 01892-223322 (कक्ष संख्या 718) को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी शिकायत को इस नंबर पर दर्ज कराया जा सकता है। इससे पूर्व यह कंट्रोल रूम कक्ष संख्या-803 में स्थापित था और इसका संपर्क नंबर 01892-222103 था। अब इस व्यवस्था को पूरी तरह से कक्ष संख्या-718 में स्थानांतरित कर दिया गया है। एडीसी ने आम जनता से अपील की है कि वे अब पुराने नंबर के बजाय संशोधित संपर्क नंबर का ही उपयोग करें, ताकि जानकारी साझा करने या शिकायत दर्ज करने में किसी भी प्रकार की देरी न हो। ब्यूरो