फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब बच्चों के फोटो और आधार वेरिफिकेशन पर मिलेगा न्यूट्रीशन

Fri, 25 Oct 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अब बच्चों की फोटो और आधार वेरिफिकेशन के बाद ही न्यूट्रीशन मिलेगा। निदेशालय ने यह व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा ने इस बारे में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब बच्चों को न्यूट्रीशन देते समय फोटो से उनकी पहचान की जाएगी। आधार वेरिफिकेशन भी करवानी होगी। इसके बाद ही बच्चों को न्यूट्रीशन दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग का मकसद बच्चों के न्यूट्रीशन वितरण में पारदर्शिता लाना है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न्यूट्रीशन वितरण में न हो।
जानकारी के अनुसार जिले में 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां से हर माह विभाग की ओर से न्यूट्रीशन बच्चों को दिया जा रहा है। पहले विभाग आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों के अभिभावकों के जरिये न्यूट्रीशन वितरित करता था, लेकिन अब पहले बच्चों की फोटो लगेगी, फिर आधार वेरिफिकेशन होगी। इसके बाद भी अभिभावक बच्चों का न्यूट्रीशन घर ला सकेंगे।
विज्ञापन


यह रहता है न्यूट्रीशन में
बच्चों के लिए सरकार की ओर से न्यूट्रीशन में हाई प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। इनमें विभाग की ओर से चावल, दलिया, सेवियां और ओट्स दिए जाते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि निदेशालय के आदेश मिलने के बाद जिले में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें