फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: यातायात के नियम तोड़ने वालों पर अब चलेगा चक्षु चक्र

विज्ञापन
धर्मशाला के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर चक्षु चक्र का मुख्यमंत्री ने देहरा से वर्चुअल श
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में अब यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर चक्षु चक्र (इंटीग्रेटेड कमांड, कंट्रोल एंड क्राइम रिस्पोंस सेंटर) से कार्रवाई होगी। इसमें ट्रिपल राइडिंग, बिना हेल्मेट दोपहिया और बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने वालों के ऑटोमेटिक चालान कटेंगे। साथ ही हुड़दंग मचाने वालों और आपराधिक मामलों में वाहनों और संदिग्ध व्यक्ति को ट्रैक करने में भी इन कैमराें से पुलिस को सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कांगड़ा पुलिस की ओर से स्थापित 229 कैमरों के संचालन के लिए 2.72 करोड़ रुपये से स्थापित कमांड सेंटर का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया। धर्मशाला-मैक्लोडगंज में 89 महत्वपूर्ण स्थानों पर 229 कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनमें सात स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी शामिल हैं। वहीं, नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित 120 कैमरों को भी एसपी ऑफिस स्थित कमांड सेंटर से जोड़ने की प्रक्रिया को शुरू किया है। इनके जुड़ने से पर्यटन नगरी पर निगरानी रखना आसान हो जाएगा। भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार इन कैमरों को बढ़ाया जाता रहेगा।
आईजी उत्तरी क्षेत्र अभिषेक दुल्लर ने कहा कि सेंटर शहर में शहरी प्रशासन और नागरिक सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र निगरानी, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय प्रणाली के रूप में कार्य करेगा। केंद्र के संचालन के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया है। भविष्य में जिला में स्थापित किए गए सभी कैमरों को इस सर्वर के माध्यम से एक ही स्थान पर मॉनिटर किया जा सकेगा। इस दौरान पुलिस बटालियन सकोह के कमांडेंट डॉ. खुशहाल शर्मा, एमडी स्मार्ट सिटी जफर इकबाल, एएसपी हितेष लखनपाल और बीर बहादुर और महापौर नगर निगम नीनू शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें