लाहट गुग्गा मंदिर परिसर मेले के दंगल मे दम दिखाते हुए पहलवान। स्रोत: आयोजक
खैरा (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल के लाहट गुग्गा मंदिर परिसर में मेले और दंगल का बुधवार को समापन हुआ। दंगल में पालमपुर के विशाल पहलवान ने अमृतसर के शेरा पहलवान को पटकनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर आयुष एवं युवा खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने दंगल के विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में प्रिया प्रथम, पलक द्वितीय और सुप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि ने इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया। गोमा ने मेला कमेटी को 21 हजार रुपये दिए।