फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब नए रूप में नजर आएगा बैजनाथ का खीर गंगा घाट

Sat, 16 Nov 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे पर स्थित खीर गंगा घाट। -संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे स्थित खीर गंगा घाट का जल्द कायाकल्प होने वाला है। धार्मिक महत्व के इस स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से 1.70 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगले माह चंडीगढ़ की कंपनी घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करने वाली है।
विज्ञापन

योजना के घाट की चौड़ाई को बढ़ाने के साथ-साथ स्नानागार का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा घाट के सामने खड्ड के मध्य बने प्राकृतिक टापू को पर्यटन की दृष्टि से निखारने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए एक आकर्षक पैदल पुल भी तैयार होगा। इस घाट को सुंदर बनाने को लेकर अब तक घोषणाएं ही होती रही हैं।
गौरतलब है कि इस घाट का संबंध ऐतिहासिक शिव मंदिर से जुड़ा हुआ है और आज भी इस घाट से पीतल की गागर में ले जाए जाने वाले पानी से पवित्र शिव लिंग का स्नान होने के बाद ही शृंगार किए जाने की रीत है। वर्षों से बैजनाथ उपमंडल के अतिरिक्त जोगिंद्रनगर व जयसिंहपुर और आसपास के लोग अपने बुजुर्गों के अस्थि विसर्जन के लिए इस घाट पर दस्तक देते रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिला कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के लोगों ने भी इसी स्थान पर अस्थि विसर्जन किया था। पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के दौरान पर्यटन मंत्री आरएस बाली ने इस घाट के साथ शिव मंदिर के लिए लिफ्ट स्थापित करने की घोषणा की है। लोगों का कहना है कि घाट का कार्य होने और लिफ्ट की स्थापना से पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उधर, विधायक किशोरी लाल ने बताया कि यह कार्य शुरू से ही उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और अगले माह इसका कार्य शुरू हो जाएगा तथा इसके लिए जरूरत के हिसाब बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें