फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब इसी माह के अंत में पौंग झील में लीजिए शिकारा और स्पीड बोट के मजे

Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पौंग झील में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शिकारा और स्पीड बोट सहित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन इस माह के अंत में शुरू हो जाएगा। इनको चलाने के लिए चिह्नित की गई कंपनी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले सप्ताह तक इन गतिविधियों को शुरू करने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से व्यवस्थाएं पूरी की थी। मुख्यमंत्री की ओर से झील में इन गतिविधियों का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन भारत-पाक के बीच सैन्य तनाव के चलते उनका प्रवास कार्यक्रम नहीं बन पाया। इसके चलते पौंग झील में अब इस माह के अंत तक इन गतिविधियों को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पौंग झील में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जलक्रीड़ा से संबंधित गतिविधियों को शुरू करने के लिए सरकार और विभाग की ओर से योजना बनाई थी। इसके चलते पौंग स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जलक्रीड़ा केंद्र के लिए चिह्नित दो वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में शिकारा, स्पीड बोट और पैडल बोट को शुरू करने की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। झील में रोमांचक गतिविधियां करवाने वाली कंपनी की ओर से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी चलाया जाना है, जिसको कंपनी की ओर से तैयार करवाया जा रहा है। झील में इन बोट को सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम को जलक्रीड़ा केंद्र के प्रशिक्षण गतिविधियों के रुकने के बाद सूर्यास्त तक पर्यटकों के लिए इन बोट को चलाया जाएगा।

पौंग झील में जलक्रीड़ा से संबंधित गतिविधियों को इस माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इस माह के पहले सप्ताह में ही इन्हें शुरू किया जाना था, लेकिन सीएम का कांगड़ा प्रवास निर्धारित न होने के चलते ये गतिविधियां शुरू नहीं हो पाईं। इन गतिविधियों शुरू करने के लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय धीमान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें