फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डिपुओं में सर्वर ठप, बिना राशन लिए लौट रहे उपभोक्ता

Tue, 13 May 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सरकारी राशन के डिपुओं में पांच दिन से आधार सर्वर ठप रहने से उपभोक्ताओं को बिना राशन घर लौटना पड़ रहा है। साथ ही राशन न मिलने का एक कारण डिपुओं में पॉश मशीनों में 2जी नेटवर्क भी है, जो ज्यादातर समय काम नहीं करता है। उचित मूल्य की दुकानों में घोटाले रोकने के लिए उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाई जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को राशन देने में पारदर्शिता को लाया जा सके, लेकिन अब आधार सर्वर की समस्या परेशानी का सबब बनी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता निगम कांगड़ा-चंबा के नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि सरकारी राशन डिपुओं में पिछले कुछ दिनों से आधार सर्वर ठप चल रहा है। सर्वर खाद्य आपूर्ति विभाग शिमला से ही ठीक किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से राशन मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें