फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: किराया न चुकाने वाले दुकानदारों की दुकानों पर चस्पां किए नोटिस

Wed, 11 Mar 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर अपनी दुकानों और भवनों के लंबित किराए को लेकर अब सख्त रुख अख्तियार कर चुका है। पिछले कई वर्षों से लाखों रुपये की लेनदारी दबाए बैठे डिफाल्टर दुकानदारों को निगम अब कोई ढील देने के मूड में नहीं है। निगम ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों के बाहर नोटिस चस्पां कर दिए हैं, जिसे आखिरी चेतावनी माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार कुल 57 किराएदारों पर लगभग 40 लाख रुपये का किराया बकाया है। इनमें से करीब डेढ़ दर्जन ऐसे मामले हैं, जो पिछले कई सालों से एक धेला भी जमा नहीं कर रहे हैं। हालांकि कुछ दुकानदारों ने नोटिस मिलने पर आंशिक भुगतान किया है, लेकिन एक बड़ा हिस्सा अभी भी लंबित है। निगम प्रशासन का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद इन दुकानदारों पर कोई असर नहीं हुआ, जिसके चलते अब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पां करने का कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें