लंबागांव/खैरा/जवाली (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ ही इन होनहारों के सपनों को नई उड़ान मिली है, क्योंकि अब सरकार की ओर से उन्हें कक्षा 9वीं से 12वीं तक अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
आलमपुर उपतहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंदड़ की छात्रा नव्या और छात्र नक्श ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय परिवार ने उनकी इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा के आठवीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों कार्तिक, प्रीति और नव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वजीफे के लिए अपनी जगह पक्की की।
मुख्याध्यापक बलविंद्र कटोच ने मेधावियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। वहीं, जवाली क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलोहड़ा की आकृति और विहान सिपहिया ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर स्कूल का मान बढ़ाया है। प्रिंसिपल सुखदेव जंबाल ने मेधावियों का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति न केवल उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।
छात्रा - नव्या
छात्रा - नव्या
छात्रा - नव्या