फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर में ओबीसी को आरक्षण न देना अन्यायपूर्ण : निखिल

Mon, 06 Apr 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रैहन (कांगड़ा)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निखिल ने प्रदेश सरकार पर नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव के लिए जारी रोस्टर में ओबीसी वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रोस्टर में ओबीसी वर्ग को कोई आरक्षण नहीं दिया गया है।
रविवार को जवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या के अनुपात को देखते हुए कम से कम 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार इस दिशा में विफल है। यह ओबीसी समाज के साथ भेदभाव है। कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार भी ओबीसी के हकों की प्रभावी पैरवी करने में नाकाम रहे हैं। इससे ओबीसी वर्ग में निराशा का माहौल है। यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो ओबीसी वर्ग पंचायत चुनाव में सबक सिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में जारी होने वाले पंचायत प्रधान और बीडीसी के रोस्टर में ओबीसी वर्ग को जनसंख्या के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रदेश सहमीडिया प्रभारी रमन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मलकीत दधोच, पूर्व जवाली मंडल महामंत्री ओबीसी नेता मनोज चौधरी, मैरा पूर्व पंचायत प्रधान और ओबीसी नेता अजीत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें