फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी की आरोपी महिला को किया नजरबंद

Thu, 12 Jun 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी से जुड़ी एक महिला तस्कर को नजरबंद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद महिला नशा तस्करी के कारोबार से जुड़ी रही है, जिस पर पुलिस ने उसको नजरबंद करने के लिए प्रदेश गृह सचिव को प्रस्ताव भेजा था और मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने उसको नजरबंद कर दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि 15 सितंबर 2024 को पुलिस थाना इंदौरा के तमौता में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
इसमें कल्पना निवासी तमौता तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान में 8.40 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी उसके खिलाफ चार मामले इंदौरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज थे।
विज्ञापन

कई बार गिरफ्तार होने के बावजूद भी उसने नशे का अवैध व्यापार जारी रखा और आदतन अपराधी बन चुकी थी। अब आरोपी कल्पना को नजरबंद कर दिया। आरोपी की संपत्ति की वित्तीय जांच अमल में लाई जा रही है और इसमें भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस जिला नूरपुर की अब तक की यह आठवीं बड़ी सफलता है, जिसमें आदतन नशा तस्करों को नजरबंद किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें