फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पपेहन में 90 की जांच, 16 लोगों में मिले टीबी के लक्षण

Wed, 11 Jun 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पपाहन पंचायत में टीबी जांच शिविर में भाग लेते ग्रामीण सामूहिक चित्र में स्त्रोत। स्वास्थ्य वि
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड नगरोटा सूरियां के तहत मंगलवार को पपेहन में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 90 लोगों की टीबी जांच की, जिसमें 16 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। अब इन लोगों की टीबी की पुष्टि के लिए आगामी टेस्ट किए जाएंगे। अगर किसी में टीबी पाया जाता है तो उसका इलाज शुरू किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत जोखिमपूर्ण आबादी वाले लोगों की टीबी जांच की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह टीबी जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें